बंद करे

प्रशासनिक सेटअप

सामान्य प्रशासन

अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन के प्रमुख अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी है। जिलाधिकारी के अतिरिक्त जिला प्रशासन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) (वित्त / राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्याययिक ) भी सम्मिलित हैं।

अम्बेडकरनगर जनपद को 5 तहसीलों एवं 9 विकास खंडो में विभाजित किया गया है। तहसीलों का नेतृत्व उप-जिलाधिकारी द्वारा किया जाता है।

पुलिस प्रशासन

जिला पुलिस के प्रमुख  पुलिस अधीक्षक (एसपी) / दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  भी सम्मिलित होते हैं। जनपद को कई पुलिस क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी द्वारा किया जाता है।