जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) – किसी जिले में चुनाव कार्यों की देखरेख करते हैं। रिटर्निंग ऑफिसर (RO) – किसी संसदीय या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) – किसी संसदीय या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer) – ये मतदान अधिकारियों की सहायता से मतदान केंद्र पर मतदान संपन्न कराते हैं। पर्यवेक्षक (Observer) – भारत निर्वाचन आयोग, संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सरकारी अधिकारियों को पर्यवेक्षक (सामान्य पर्यवेक्षक और चुनाव व्यय पर्यवेक्षक) के रूप में नियुक्त करता है। वे आयोग द्वारा सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करते हैं।