बंद करे

जनसांख्यिकी

2011 की जनगणना के अनुसार अम्बेडकरनगर जिले में लगभग 2,397,888 आबादी है। यह भारत में (कुल 640 में से) 186 वां रैंकिंग देता है I जिले में जनसंख्या घनत्व 1,021 निवासियों प्रति वर्ग किलोमीटर (2,640 / वर्ग मील) है।2001-2011 दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 18.35% थी अम्बेडकर नगर में प्रत्येक 1000 पुरुषों के लिए 976 महिलाओं का लिंग अनुपात है और साक्षरता दर 74.37% है। प्रत्येक खंड में आबादी का वितरण भौतिक स्थितियों और सामाजिक-आर्थिक कारणों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।अकबरपुर ब्लॉक में आबादी का सबसे ज्यादा हिस्सा (16.56%) , उसके बाद जलालपुर (13.80%), टांडा (12.32%), रामनगर (10.26%), कटेहरी (10.03%), भियांव (9 .7 8%), बसखारी (9.53%), जहांगीरगंज (9.17%) और भीटी (8.55%) निवास करती है ।

और देखें…

शीर्षक विस्तार शीर्षक विस्तार
क्षेत्र 2,350 वर्ग कि.मी. मण्डल फैजाबाद
ब्लॉक संख्या 9 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 1
न्याय पंचायतों की संख्या 111 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 5
ग्राम पंचायत की संख्या 930 तहसील की संख्या 5
गांवों की संख्या 1757 नगर निगमों की संख्या 5 (3 नगर पालिका 2 नगर पंचायत)